HomeNEWSकबड्डी खेलते एक और मौत, बेहोश होकर गिरीं महिला खिलाड़ी ने अस्पताल...

कबड्डी खेलते एक और मौत, बेहोश होकर गिरीं महिला खिलाड़ी ने अस्पताल में दम तोड़ा

रायपुर/कोंडागांव. कोंडागांव के माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम मांझीबोरण्ड में कबड्डी प्रतियोगिता में घायल एक महिला खिलाड़ी की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मांझी बोर्ड मैदान में शुक्रवार को यहां छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया था. गांव की महिला श्रीमती शांति मंडावी यहां कबड्डी खेलने पहुंची थी. खेलते-खेलते शांति अचानक बेहोश हो गई वह मैदान पर ही गिर पड़ी. भागकर घर वाले शांति के करीब आए और आनन-फानन में उन्हें माकड़ी सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक उपचार के उपरांत हालत सामान्य ना होने पर उच्चस्तरीय इलाज हेतु रायपुर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मृतक महिला के गृह ग्राम पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती शांति मंडावी की रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने श्रीमती शांति मंडावी के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिवारजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है. मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवारजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. इससे पहले भी 11 अक्टूबर को रायगढ़ में घरघोड़ा क्षेत्र के भालूमार में ओलंपिक की कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी ठंडा राम मालाकार (35) घायल हो गया था. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे रायगढ़ रेफर कर दिया. बाद जिला अस्पताल ले जाने के दौरान ठंडाराम ने रास्ते में दम तोड़ दिया था.

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments