एटीपी मशीन से राठौर चौंक में लिया जायेगा बिजली के बिल का भुगतान….

Written by

in


खरसिया। रेल्वे फाटक में आये दिन लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुये विद्युत विभाग खरसिया के अधिकारियों ने अब से राठौर चौंक स्थित सब स्टेशन में नगर वासियों के विद्युत बिल का भुगतान लिये जाने के लिये एटीपी मशीन की व्यवस्था की है, जहां नगरवासियों के बिल का भुगतान लिया जायेगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुये विद्युत विभाग खरसिया के सहायक अभियंता एस. खेस ने बताया कि खरसिया टाउन के उपभोक्ताओं को विद्युत बिल के भुगतान के लिये रेल्वे फाटक पार कर के मदनपुर स्थित कार्यालय आना पड़ता था, और फाटक में जाम लगने पर उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा को देखते हुये विभाग द्वारा राठौर चौंक सपिया रोड़ स्थित सब स्टशन में एटीपी मशीन की स्थापना की गयी है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बिल का भुगतान कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं जिससे अब नगर वासियों को बिजली बिल के भुगतान के लिये फाटक पार करके मदनपुर स्थित कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। विद्युत विभाग खरसिया के कनिष्ठ अभियंता मदन लाल नायक ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुये कहा है कि विभाग द्वारा प्रदत्त यह सुविधा प्रारंभ हो चुकी है, सभी उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ उठावें और अपने बिलों का भुगतान समय पर करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts