HomeBIG NEWSकोविड-19 की रोकथाम हेतु जनजागरण अभियान - नो मास्क-नो सेल : अमर...

कोविड-19 की रोकथाम हेतु जनजागरण अभियान – नो मास्क-नो सेल : अमर पारवानी

चेम्बर की तीसरी वर्चुअल बैठक में प्रदेश के सभी इकाईयों के पदाधिकारी सहित खरसिया चैम्बर के पदाधिकारी हुए शामिल…

प्रदेश के सभी व्यापारी हुए एकजुट

खरसिया- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी जी की अध्यक्षता में दिनांक 14 जनवरी 2022 को पूरे प्रदेश के सभी जिलों एवं इकाइयों के पदाधिकारियों तथा व्यापारियों की आवश्यक बैठक जूम विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रखी गई आज चेम्बर के द्वारा लगतार यह तीसरी बैठक रखी गई थी।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी ने कोविड के बचाव के साथ-साथ अपने व्यापार को कैसे सुचारू रूप से चालू रखें इस पर व्यापारियों का मार्गदर्शन किया।
श्री पारवानी ने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि अपनी इकाई के द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी को सभी व्यापारियों तक समय समय पर पहुचाएं एवं सोशल मिडिया से जुड़े सभी व्यापारियों को शासन की योजनाओं की जानकारी, एवं प्रदेश कार्यालय से प्राप्त नोटिफिकेशन आदि को सभी व्यापारियों तक भेजें।
इसी कड़ी में श्री पारवानी ने कहा कि छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (उद्योग चेम्बर) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय चैबे द्वारा शीघ्र ही प्रदेश की इकाइयों के सभी पदाधिकारियों हेतु शीघ्र ही सोशल मिडिया (ट्विटर,ब्लॉग, फेसबुक पेज) हेतु ऑन लाइन ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
श्री पारवानी ने सभी इकाईयों के पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के अंदर मास्क अवश्य रखें,अपने कर्मचारियों,आने-जाने वालों, ग्राहकों को यदि वे मास्क न पहनें हों तो उन्हें मास्क उपलब्ध करवायें एवं दुकानों के बाहर सेनेटाइजर उपलब्ध करवायें साथ ही आम नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा कोरोना टेस्ट करवाने एवं टीकाकरण हेतु प्रेरित करें
। उक्त वर्चुअल मीटिंग में खरसिया चैंबर से प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल,खरसिया चैम्बर संरक्षक अशोक अग्रवाल(दीपक ट्रेडर्स),अध्यक्ष रामनारायण सोनी सन्टी,सुनील बगई,अनिल बरतुंगा सहित अनेक व्यापारी उपस्थित होकर अपने विचार रख कर कोविड-19 की रोकथाम हेतु जनजागरण अभियान -”नो मास्क-नो सेल” चलाये जाने का आव्हान किया।


कोविड-19 के रोकथाम हेतु प्रदेश स्तर पर स्टीकर, बैनर, पोस्टर, मास्क वितरण कर चेम्बर की ओर से लगातार जनजागरण अभियान चलाया जाये। कोरोना संक्रमण से बचने हेतु कोविड-19 का पालन करना अनिवार्य है। उन्होनें कहा कि ”नो मास्क-नो सेल” की पद्धति का सख्ती से पालन करें।
बैठक में उपस्थित जिला इकाइयों के पदाधिकारियों ने चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री पारवानी को जानकारी दी कि कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु छत्तीसगढ़ चेम्बर की जनजागरूकता अभियान को अपने-अपने जिलों में स्थानीय स्तर पर चलाये जा रहे हैं साथ ही कोरोना टेस्टिंग भी लगातार चेम्बर जिला इकाईयों के माध्यम से जारी है,जिससे कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हो सके और हमारा व्यापार भी सुचारू रूप से चल सके। हम छत्तीसगढ़ शासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे एवं शासन द्वारा जारी कोविड-19 के गाइड लाइन के नियमों का पालन हेतु प्रतिबद्ध हैं।
बैठक का संचालन चेम्बर प्रदेश महामंत्री श्री अजय भसीन ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन चेम्बर मंत्री सौम्य जैन ने किया एवं तकनीकी संचालन उद्योग चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौबे ने किया। वर्चुअल बैठक में प्रदेश के सभी इकाईयों केे पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments