जांजगीर – चांपा।
अपनी ड्यूटी के दौरान कोरोना के प्रति लोगों को सचेत करते करते एक टी आई स्वयं कोरोना संक्रमित हो गए और उपचार के दौरान भी वह स्वस्थ नहीं हो सके अंततः उपचार के दौरान उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। वह पिछले 9 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित हुए थे जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। मृतक केपी टंडन जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना प्रभारी थे। इनका इलाज ईलाज श्रीराम केयर हास्पिटल बिलासपुर में चल रहा था। थाना प्रभारी की मौत की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है ।