HomeBIG NEWSछत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी राजेश नायर निलंबित...अवैध वसूली करने का...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी राजेश नायर निलंबित…अवैध वसूली करने का आरोप

छत्तीसगढ़। संपदा अधिकारी के साथ अवैध वसूली को लेकर मारपीट किए जाने के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हाउसिंग बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी राजेश नायर को निलंबित कर दिया गया है. बोर्ड ने इस दौरान उनका मुख्यालय अंबिकापुर तय किया है.

हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त की ओर से जारी आदेश में पुलिस में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. इस अवधि में गृह निर्माण मंडल अंबिकापुर संभाग उनका मुख्यालय निर्धारित किया गया है.

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments