HomeNEWSकौन है चंदा लेने के लिए अधिकृत,छत्तीसगढ़ सरकार ने मंदिर ट्रस्ट से...

कौन है चंदा लेने के लिए अधिकृत,छत्तीसगढ़ सरकार ने मंदिर ट्रस्ट से पूछा…

रायपुर। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए संघ और भाजपा पदाधिकारियों ने राशि एकत्र करने का अभियान शुरू किया है। इस बीच, छत्तीसगढ़ सरकार ने मंदिर निर्माण ट्रस्ट से यह पूछा है कि चंदा लेने के लिए किन-किन संगठनों को अधिकृत किया गया है।
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है। दरअसल, बिलासपुर में फर्जी रसीद बुक से चंदा लेने के मामले में एक एफआइआर दर्ज की गई है। इसके बाद सरकार ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए जानकारी मांगी है।
जैन ने अपने पत्र में कहा है कि मंदिर निर्माण के नाम पर अवैध वसूली हो रही है, जिससे प्रदेश के नागरिक ठगे जा रहे हैं। इस ठगी से रोकने के लिए अधिकृत संस्थाओं की जानकारी दी जाए।


इस बीच, कांग्रेस विधायक अमितेश शुक्ला ने एक लाख 11 हजार स्र्पये का दान मंदिर निर्माण के लिए किया है। अमितेश दान देने के दौरान भगवा कुर्ते में नजर आ रहे थे। अमितेश ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि मंदिर निर्माण के लिए राशि सौंप रहे हैं। यह बहुत ही सुखद है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments