HomeBIG NEWSSDM और तहसीलदार अचानक लापता, पता बताने वाले को 11 सौ रुपये...

SDM और तहसीलदार अचानक लापता, पता बताने वाले को 11 सौ रुपये नकद इनाम देंगे विधायक….

आज दो अधिकारियों की लापता होने की सूचना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पोस्टर में लापता दोनों अधिकारियों के नाम और तस्वीर भी है।
दरअसल, विधायक बृहस्पत सिंह ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट डाली है, जो इस समय खासा चर्चा में आ गई है। विधायक ने अपने पोस्ट में बलरामपुर जिले के एसडीएम अभिषेक गुप्ता और तहसीलदार विवेकानंद चंद्रा को लापता बताया और उन्हें ढूंढने वालों को इनाम देने की घोषणा की।

विधायक ने पोस्टर में लिखा है कि एसडीएम अभिषेक गुप्ता और तहसीलदार विवेकानंद चंद्रा आज दिनांक 21 जनवरी 2021 से अपने निवास से लापता हैं. सुबह 9 बजे के बाद इनकी कोई जानकारी न उनके परिजनों को है और न ही उनके अधिनस्थ कर्मचारियों को. दोनों के मोबाइल नंबर भी बंद है. अगर किसी को जानकारी मिले तो वे रामानुजगंज थाना को सूचित करें. सूचना देने वाले को 11 सौ का इनाम दिया जाएगा।


इस मामले को लेकर विधायक बृहस्पत सिंह से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारी निष्क्रिय हैं। वे काम ही नहीं करते। वे काम करते हुए नजर नहीं आते। उनके खिलाफ बहुत शिकायतें है। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा।
दूसरी ओर हमने लापता अधिकारियों को भी फोन लगाया। इसमें एक अधिकारी से हमारा संपर्क हो गया। हालांकि उन्होंने किसी भी तरह कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। जिनसे संपर्क हुआ उन्होंने कहा कि मैं तो अपने कार्यक्षेत्र में हूं। इसकी जानकारी कार्यस्थल पर सभी को है। मैं नहीं जानता कि विधायक महोदय मुझसे क्यों नाराज हैं।

 सवाल यही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि जिले में पदस्थ सैकड़ों अधिकारी-कर्मचारियों के बीच सिर्फ इन दो अधिकारियों के लापता होने, मोबाइल बंद होने और सूचना देने वाले को इनाम देने की बात कहते हुए विधायक को पोस्टर जारी करना पड़ा. इस बारे में विधायक महोदय भी खुलकर कुछ कह नहीं रहे हैं।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments