HomeNEWSकलेक्टर महोबे एक्शन मोड पर, बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने अधिकारियों को...

कलेक्टर महोबे एक्शन मोड पर, बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने अधिकारियों को दिया निर्देश….

बालोद। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें। आवश्यक कार्य होने पर ही अनुमति पश्चात् मुख्यालय से बाहर जाए। इस संबंध में कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। श्री महोबे सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में गरम भोजन प्रदाय की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दिव्यांग शिविरों में प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों के शतप्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने हाथियों के विचरण से प्रभावित ग्रामों में मुआवजा राशि वितरण की जानकारी ली। उन्होंने जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्य और कार्यरत मजदूरों की जानकारी ली। कलेक्टर ने शासन की सुराजी गाॅव योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय चयनित उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने समय सीमा के लंबित प्रकरणों का अभियान चलाकर निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जनचौपाल, मुख्यमंत्री निवास, राज्य सचिवालय, पीजीएन, कमिश्नर कार्यालय आदि से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा विभागवार की और लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एके बाजपेयी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, एसडीएम बालोद आरएस ठाकुर, एसडीएम गुण्डरदेही बीएल अग्रवाल, एसडीएम गुरूर अमित श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थामस, श्रीमती प्रेमलता चंदेल, अभिषेक दीवान, सुब्रत प्रधान सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments