HomeBIG NEWSकांस्टेबल ने कॉल गर्ल के साथ सेटिंग कर शुरू किया ब्लैकमेलिंग का...

कांस्टेबल ने कॉल गर्ल के साथ सेटिंग कर शुरू किया ब्लैकमेलिंग का धंधा… पुलिस चौकी को ही बना लिया था अय्याशी का अड्डा,ग्राहकों से वसूला करते थे हजारों-लाखोें रुपए…

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से पुलिसकर्मियों की ऐसी करतूत सामने आई है, जिसने खाकी को आजीवन कलंकित कर दिया है. पूरा मामला सेहरामऊ उत्तरी थाने के गडवाखेड़ा चौकी का है. यहां तैनात दो कॉन्स्टेबलों ने मिलकर गडवाखेड़ा पुलिस चौकी को ही अय्याशी का अड्डा बना लिया. वितिन मिश्रा और पवन मिश्रा नाम के दो कॉन्स्टेबल नजदीक की ही एक कॉलगर्ल के साथ मिलकर लड़कों को ब्लैकमेल कर वसूली करते थे।
कॉलगर्ल जब लड़कों के साथ संबंध बना रही होती थी तो ये दोनों वहां पहुंचकर फर्जी रेड मार देते थे. जिसके बाद ये दोनों पकड़े गए लड़कों को छोड़ने के लिए मोटी रकम वसूल कर लेते थे. इस पूरे मामले से पर्दा उठने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं।

इस पूरे जंजाल का खुलासा तब हुआ जब चौकी में तैनात एक अन्य कॉन्स्टेबल ने कॉलगर्ल को अपने भरोसे में लिया और उससे फोन पर मामले से जुड़ी  सारी जानकारी इकट्ठा कर ली. कॉन्स्टेबल ने कॉलगर्ल से की गई बात का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया. जो देखते ही देखते वायरल हो गया और मीडिया से लेकर बड़े-बड़े अधिकारियों तक पहुंच गया।

वायरल ऑडिया में सामने आया कि दोनों आरोपी कॉन्स्टेबल भी कॉलगर्ल के साथ समय-समय पर संबंध बनाया करते थे. इतना ही नहीं, ये दोनों लड़की पर लड़कों को फंसाकर लाने का दबाव भी बनाते थे. इस पूरे मामले ने न सिर्फ उत्तर प्रदेश पुलिस को शर्मसार किया है बल्कि पूरी खाकी को ही कलंकित कर दिया है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments