HomeNEWSशहीद परिवार के सम्मान समाराेह में जमकर भड़कें गृहमंत्री, बोले-शहीद परिवार के...

शहीद परिवार के सम्मान समाराेह में जमकर भड़कें गृहमंत्री, बोले-शहीद परिवार के सम्मान को मजाक बना रखा है….

छत्तीसगढ़। मंत्री ताम्रध्वज साहू आज बालोद जिले के पैरी गांव में शहीद तीवर सिंह के शहीद स्मारक का अनावरण करने पहुंचे। इसके अलावा कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद भी कार्यक्रम में पहुंचे। सभी अतिथियों ने शहीद स्मारक का अनावरण किया तो वही गांव के सभी शहीदों के परिवार के सदस्यों का सम्मान भी किया।

दरअसल शहीद के स्मारक का लोकार्पण करने पहुँचे गृहमंत्री ने जब देखा कि शहीद परिवार के बैठने की व्यवस्था नहीं है तो वह मंच संचालन सहित आयोजको पर भड़क गए।
पहले गृहमंत्री के सम्मान के लिए शहीद परिवार के सदस्यों को बुलाने का अनाउंस किया तो गृहमंत्री ने कड़क शब्दों में कहा कि शहीद परिवार का हम सम्मान करेंगे वह हमारा नहीं। जिसके बाद मंच संचालन फिर अनाउंस किया कि शहीद परिवार के सदस्य गृहमंत्री के पास पहुंचकर सम्मानित होंगे।

https://youtu.be/GI8pqyTZlbE

फिर क्या गृहमंत्री और आक्रोशित हो गए और मंच संचालन के हाथ से माइक लेकर स्वयं अनाउंस किया कि शहीद परिवार को कुर्सी पर बिठाइए हम वहाँ जाकर सम्मान करेंगे लेकिन शहीद परिवार के लिए बैठने की कुर्सी कम पड़ गई फिर आक्रोश भरे शब्दों में बोले कि यह क्या तैयारी है आयोजन करने से पहले तैयारी पूरी होनी चाहिए। 

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments