HomeUncategorizedबरमकेला पुलिस द्वारा बुन्देली रोड पर 8 किलो गांजा जप्त, 4 आरोपी...

बरमकेला पुलिस द्वारा बुन्देली रोड पर 8 किलो गांजा जप्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। बरमकेला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कार से 8 किलो गांजा बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

07.10.19 को थाना बरमकेला में पदस्थ सहायक उप निरिक्षक विजय गोपाल एवं हमराह स्टाफ द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक डी. मारकण्डे के निर्देशन में अवैध रूप से गांजा परिवहन की मुखबिर सूचना पर ग्राम बुदेली मेन रोड पर नाकेबंदी की गयी थी। दोपहर करीब 03:00 बजे मुखबीर द्वारा बताये गए इंडि‍गा कार क्रं. OR 07 P 9119 सिल्वर रंग को पुलिस द्वारा रोका गया, जिसमे चार व्यक्ति सवार थे। नाम पता पुछने पर आरोपियों ने अपना नाम (1) भारत पटेल पिता नंदलाल पटेल उम्र 40 वर्ष ग्राम कनकीडीपा थाना बरमकेला, (2) मनोज पटेल ऊर्फ संजू पिता रामाधार पटेल उम्र 25 वर्ष ग्राम कनकीडीपा थाना बरमकेला, (3) बल्लभ चौहान पिता द्रिपसाय चौहान उम्र 50 वर्ष सा. बेंगची थाना बरमकेला, (4) अजीत डीगल पिता जूगल डीगल उम्र 28 वर्ष सा. सिंगमिला थाना बालीगुडा जिला कंदमाल उडीसा बताया।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की कार्यवाही से अवगत कराते हुये उनकी तथा कार की तलाशी ली गयी। कार में एक-एक किलो के 08 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल 8 किलोग्राम कीमत 40,000 /- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना बरमकेला में अप.क्र. 184/19 धारा 20 (B) NDPS ACT के तहत कार्यवाही की गई है ।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments