HomeBIG NEWSराजधानी में फैला ऑनलाइन ठगी का जाल

राजधानी में फैला ऑनलाइन ठगी का जाल

रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ने लगे है। लोगों से कस्टमर केयर नंबरों की आड़ में आरोपी ठगी को अंजाम दे रहे है।

ताजा मामला राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। यहां न्यू चंगोराभाठा निवासी हरीश कुमार देवांगन ने 2 अक्टूबर को अपने दोस्त के गूगल पे एकाउंट में 16, 600 रुपए ट्रांसफर कर रहा था। इस दौरान गलती से किसी अन्य खाते में चले गए। दोस्त ने कॉल कर बताया कि रुपए उसके खाते में नहीं आए हैं। इस पर वह अगले दिन राजकुमार कॉलेज के पास एसबीआई की शाखा में गया। वहां उससे कहा गया कि गूगल-पे से ही बात करें।

इसके बाद हरीश घर आ गया और गूगल पर सर्च कर गूगल-पे का कस्टमर केयर नंबर निकाला। उससे तीन अलग-अलग नंबरों के जरिए बात की गई। बात करने के दौरान ही उसके एसबीआई के खाते में बचे बाकी 94,400 रुपए भी निकल गए। कॉल कटने के बाद जब उसके मोबाइल पर मैसेज आया तो उसे ठगी का पता चला। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।

इससे पहले देवेंद्र नगर में कारोबारी से 5.35 लाख रुपए, बूढ़ापारा निवासी युवती 25 हजार रुपए और मौदहापारा में स्पोर्ट्स टीचर 12 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी हो चुकी है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments