HomeUncategorizedविजयादशमी पर्व पर थाना में शस्त्र पूजा सम्पन्न

विजयादशमी पर्व पर थाना में शस्त्र पूजा सम्पन्न

सुनील अग्रवाल खरसिया। विजयादशमी के पर्व के अवसर पर मंगलवार को रियासत कालीन परम्परा का निर्वहन करते हुए खरसिया पुलिस थाना मे शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें थाना तथा पुलिस चौंकी खरसिया के पुलिसकर्मीयों ने शस्त्र पूजा की।

विदित हो कि दशहरा के दिन शस्त्र पूजा करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, रियासतकालीन परम्परा के अनुसार दशहरा के दिन शस्त्रों की पूजा की जाती है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों मे भी लोग परंपरा के अनुसार घर मे रखे शस्त्रों की विधि – विधान के साथ पूजा करते है। उसी परंपरा का निर्वहन करते हुये खरसिया पुलिस थाना मे खरसिया एसड़ीओपी पीताम्बर पटेल, थाना प्रभारी सुमत राम साहू, चौंकी प्रभारी जयसिंह खूंटे के द्वारा विधिवत शस्त्र पूजा की गयी। अस्त्र शस्त्रों के विधिवत पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान थाना तथा चौंकी के सभी पुलिसकर्मी शस्त्र पूजा में सम्मिलित रहे।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments