HomeNEWSसीएमओ के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा, भूख हड़ताल और प्रदर्शन करने...

सीएमओ के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा, भूख हड़ताल और प्रदर्शन करने की दी चेतावनी….

मुंगेली। नगरपालिका सीएमओ राजेंद्र पात्र के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है. पार्षदों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा कर सीएमओ को 7 दिन के भीतर हटाने की मांग की है।

इस दौरान बीजेपी एवं कांग्रेस पार्षद के मौजूद रहे. सीएमओ को नहीं हटाए जाने पर भूख हड़ताल और प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

पार्षदों ने सीएमओ पर जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार एवं मनमानी करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही अनियमितताओं की शिकायत पर जांच एवं कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments