HomeNEWS"लोगों को रोटी नहीं दे सकते तो दिखा रहे हैं रामायण" सुप्रीम...

“लोगों को रोटी नहीं दे सकते तो दिखा रहे हैं रामायण” सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज का सरकार पर बड़ा हमला….

अपनी विवादित और तीखी टिप्पणी की वजह से अक्सर विवादों में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस मार्कंडेय काटजू एक बार फिर से चर्चा में हैें। इस बार जस्टिस काटजू ने सरकार पर रामायण को लेकर तीखा हमला किया है। ट्विटर पर काटजू ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा है कि ‘रोमन सम्राट कहा करते थे कि अगर आप लोगों को रोटी नहीं दे सकते तो उन्हें सर्कस दे दो। वहीं हमारे आधुनिक भारतीय सम्राट कहते हैं कि अगर आप लोगों को रोटी नहीं दे सकते तो उन्हें दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत दिखा दो।

दरअसल, जस्टिस काटजू ने इस बयान के जरिए सरकार के रामायण दिखाने को लेकर तंज कसा है। वो सरकार के इस कदम से नाखुश हैं। जस्टिस काटजू पहले भी अपने चुटीले अंदाज में सरकार की नीतियों पर तंज कसते रहे हैं। उनके इस बयान के बाल सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ सरकार के कदम का विरोध कर रहे हैं तो कुछ सरकार के समर्थन में खड़े हो गए हैं।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments