Friday, October 16, 2026
HomeBIG NEWSबड़ी खबर, रिलायंस ने सैलरी में कटौती का किया ऐलान....

बड़ी खबर, रिलायंस ने सैलरी में कटौती का किया ऐलान….

 रिलायंस के हाइड्रोकार्बन बिजनेस में काम करने वाले कर्मचारी जिनकी सैलरी 15 लाख रुपये सालाना से ज्यादा है, उनकी सैलरी में 10 फीसदी की कटौती होगी.

कंपनी का कहना है कि जिनकी सैलरी सालाना 15 लाख रुपये कम है, उनकी सैलरी में कोई कटौती नहीं होगी. वहीं रिलायंस कंपनी में कार्यरत तमाम डायरेक्टर्स की सैलरी में 30-50 फीसदी तक कटौती का फैसला लिया गया है.

कंपनी के इस फैसले बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर हितल आर मेसवानी ने कर्मचारियों को एक पत्र जारी किया है. जिसमें वेतन कटौती का यह फैसला मुनाफे में गिरावट को देखते हुए लेने का हवाला दिया गया है.

कारोबार पर कोरोना का असर, रिलायंस ने सैलरी में कटौती का किया ऐलान

गौरतलब है कि गुरुवार को ही रिलायंस इंडस्ट्रीज की तिमाही रिपोर्ट जारी होने वाली है. इस बीच कंपनी 30 साल में पहली बार राइट्स इश्यू लाने पर विचार कर रही है. जिससे बारे में भी जल्द घोषणा हो सकती है.

बता दें, कुछ दिन पहले ही RIL के बोर्ड ने नॉन-कन्वर्टेबल डिबेंचर (एनसीडी) के जरिए 25 हजार करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. इसके अलावा कोरोना संकट के बीच फेसबुक और जियो के बीच बड़ी डील हुई है.

पिछले साल अगस्त में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि उनकी कंपनी 18 महीने यानी मार्च 2021 तक पूरी तरह से कर्जमुक्त हो जाएगी.

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments