HomeBIG NEWSकोरोना से लुधियाना के एसीपी की मौत, प्लाज्‍मा थैरेपी से इलाज की...

कोरोना से लुधियाना के एसीपी की मौत, प्लाज्‍मा थैरेपी से इलाज की थी तैयारी

लुधियाना। कोरोना वायरस COVID-19 ने पंजाब में एक और की जान ले ली है। लुधियाना नार्थ के  एसीपी अनिल कोहली की शनिवार को मौत हो गई है। एसीपी का एसपीएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। सिविल सर्जन ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है। वह कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे और हालत नाजुक थी। एसीपी की उम्र 52 साल थी। एसपी मूल रूप से खन्‍ना के रहने वाले थे। शुक्रवार को एक कानूनगो की मौत हो गई थी। लुधियाना में दो दिनों में कोराेना से दो मरीजों की मौत हो गई है। वह लुधियाना में पहले कोरोना पॉजिटव मरीज थे।

पंजाब में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्‍या 16 हुई, अब तक 216 हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव

पंजाब में कोरोना वायरस से यह 16वीं मौत है। राज्‍य में अब तक 216 लोगों कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। पिछले तीन दिनों में पंजाब में कोराेना से तीन लोगों की मौत हो गई है। वीरवार और शुक्रवार को एक-एक मरीज की मौत हो गई थी। एसीपी कोहली के निधन से पंजाब पुलिस में मातम छा गया है।

प्लाज्‍मा थैरेपी की थी तैयारी, मिल चुकी थी मंजूरी

एसीपी अनिल कोहली का इलाज प्लाज्‍मा थैरेपी से करने की तैयारी की जा रही थी। यह पंजाब का पहला ऐसा केस होता, जिसमें यह थैरेपी करवाई जाती। एसीपी के स्वजनों ने इसकी मंजूरी दे दी थी। एसीपी लुधियाना के एसपीएस अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनके उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग संभावित प्लाज्मा दानी से तालमेल कर रहा था।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments