रिसाली निगम की मांग करने वालों के लिए बड़ी खबर है। रिसाली जोन के 13 वार्डों को मिलाकर सरकार ने एक नया निगम बना दिया है। इसका राजपत्र में फाइनल प्रकाशन 26 दिसंबर को किया गया है। अब सबकुछ साफ हो गया है। अब सिर्फ अलग से सेटअप करना बाकी रह गया है। इससे पहले नवंबर माह में रिसाली को निगम बनाने राजपत्र में प्रकाशन हुआ था। तब 15 दिन के अंदर में दावा-आपत्ति मांगे गए थे। इसका निराकरण करने के बाद फाइनल प्रकाशन कर दिया है।
रिसाली निगम की मांग करने वाले सीनियर पार्षद केशव बंछोर ने बताया कि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने 2018 के विधानसभा चुनाव में इसका ऐलान किया था। ऐलान के ठीक एक साल में उन्होंने अपना वादा पूरा कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि 2020 दिसंबर में भिलाई के साथ रिसाली निगम का चुनाव हो जाएगा।