Homeअपराधहोटल में धमकी देकर युवती से दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल में...

होटल में धमकी देकर युवती से दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, आरोपी युवक गिरफ्तार

रायपुर। पचपेड़ी नाका स्थित होटल कारबिज में 23 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई. उसे तेलीबांधा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.अस्पताल के डॉक्टरों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी युवक वरुण नायक के खिलाफ जीरो में अपराध दर्ज किया है. आरोपी बिलासपुर का रहने वाला है. तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जीरो में मामला कायम करने के बाद टिकरापारा थाने को केस ट्रांसफर किया गया है।

पीड़िता एक एक शो रूम में काम करती हैं. ऑटोमोबाइल से जुड़े लोगों की होटल कारबिज में तीन दिन की ट्रेनिंग थी. उसी में शामिल होने पीड़िता आई थी. ट्रेनिंग लेट में खत्म होने पर पीड़िता को घर जाने के लिए बस नहीं मिल पाई. बस नहीं मिलने के बाद होटल में ही युवती रुक गई थी.  ट्रेनिंग में शामिल होने आए कुछ युवक भी उसी होटल में रुके थे. इसी दौरान आरोपी वरुण नायक ने उसके कमरे में घुस गया और युवती को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.पीड़िता का आरोप है कि लगभग रात 11:30 बजे वरुण नायक नाम का युवक उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया. इसके बाद उसने दरवाजा खोला, तभी वरुण नायक कमरे के अंदर आ गया और दरवाजा बंद कर दिया. फिर डरा धमकाकर और उसका गला दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने इसके बाद पूरी घटना अपने सहेलियों को बताई. सहेलियों ने तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को कर्मा अस्पताल में भर्ती कराई।

तेलीबांधा टीआई मोहसिन खान ने बताया कि 23 वर्षीय युवती के साथ बिलासपुर के रहने वाले वरुण नायक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. दुष्कर्म के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसे तेलीबांधा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के डॉक्टर ने फोन कर घटना की सूचना थाने को दी. जिसके बाद जीरो में मामला कायम करके टिकरापारा थाने को केस ट्रांसफर किया गया है. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments