HomeNEWSबस्तर के दो डिप्टी कलेक्टर को मोबाइल पर धमकी, आरोपियों के खिलाफ...

बस्तर के दो डिप्टी कलेक्टर को मोबाइल पर धमकी, आरोपियों के खिलाफ थाने में FIR दर्ज

जगदलपुर। बस्तर जिले के दो डिप्टी कलेक्टर गोकुल रावटे और माधुरी सोम को उनके मोबाइल फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है. जिले में इस तरह का यह पहला मामला है जब प्रशासनिक अधिकारियों को धमकी भरे फोन और मैसेजस आये है. दोनों ही डिप्टी कलेक्टर ने इसकी शिकायत बोधघाट थाने में दर्ज कराई है। बोधघाट थाना प्रभारी सुरेन्द्र बघेल के मुताबिक दोनों के फोन पर एक ही मोबाइल नबंर से धमकी दी गई है. इसके अलावा मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज भी अज्ञात व्यक्ति ने भेजा है. इधर शिकायतकर्ताओं से मिले मोबाईल नम्बर को पुलिस साइबर सेल की मदद से ट्रेस कर रही है. चूंकि यह मामला प्रशासनिक अधिकारियों से जुड़ा है इसलिए पुलिस इसे गम्भीरता से ले रही है. प्रथम दृष्टय़ा दोनों ही अधिकारी धान तस्करी पर लगातार कर रहे कार्रवाई की वजह से बिचौलियों द्वारा धमकी देने का अंदेशा जता रहे हैं।दरअसल पिछले दिनों प्रशासन ने कई जगह छापेमारी की कार्रवाई कर कई हजार क्विंटल अवैध धान की बोरी जब्त किया था. ऐसे मे दोनो ही अधिकारी किसी धान तस्करी द्वारा इस तरह की धमकी देने की बात कह रहे है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश मे लगी हुई है, और साईबर सेल की मदद से नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। इधर इस मामले में जब दोनों ही अधिकारी से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने आधिकारिक तौर पर मीडिया के सामने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments