टॉमसन रात्रे ने किया सीमओ का पदभार ग्रहण

टॉमसन रात्रे ने किया सीमओ का पदभार ग्रहण

खरसिया। खरसिया नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में टॉमसन रात्रे ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने नगर भ्रमण कर साफ सफाई तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। खरसिया नगरपालिका परिषद में तेज तर्रार सीएमओ की पदस्थापना से उम्मीद जगी है कि नगर के शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही किये जाने के साथ साथ जनहित के कार्यों में तेजी आयेगी।

चर्चा के दौरान नवागत सीएमओ टॉमसन रात्रे ने कहा कि नगर की मूलभूत आवश्यकता, नगर पालिका परिषद तथा जनता की सुविधा के अनुरूप कार्य किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि नागरिकों को शासन द्वारा दी जाने वाली हर सुविधा का लाभ अविलम्ब दिया जायेगा, साथ ही नगर की प्रकृति के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर विकास कार्यो को अंजाम दिया जायेगा। सीएमओ ने कहा सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरूस्त कराने के साथ साथ जनहित के रूके हुये विकास कार्यों को पूर्ण कराना उनकी प्राथमिकता है।

Sunil Agrawal

Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *