HomeNEWSमोबाइल चोरी कर आरक्षक के खाते से उड़ाए ₹4.87 लाख, साथी आरक्षक...

मोबाइल चोरी कर आरक्षक के खाते से उड़ाए ₹4.87 लाख, साथी आरक्षक ही निकला साइबर ठग, आरोपी गिरफ्तार….

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 11वीं बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने ही साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चोरी कर उसके बैंक खाते से करीब 4 लाख 87 हजार 911 रुपए ऑनलाइन निकाल लिए। पुलिस के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था और चोरी की रकम गेम में खर्च कर दी।

मामला 11वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक सुधीर कुमार सिंह से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 की रात उन्होंने अपना वीवो वाई-21 मोबाइल बैरक में चार्जिंग पर लगाया था, लेकिन ड्यूटी पर जाने से पहले मोबाइल गायब मिला। कुछ दिनों बाद बैंक पहुंचने पर पता चला कि उनके खाते से 24 अप्रैल से 3 मई के बीच विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से ₹4 लाख 87 हजार 911 की अनाधिकृत निकासी हो चुकी है।

शिकायत मिलने पर साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान संदेह 11वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक सुनील कुमार यादव पर गया, जो घटना के बाद से बटालियन परिसर से भी गायब था। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल चोरी करने और मोबाइल में मौजूद आधार नंबर की मदद से यूपीआई आईडी बनाकर खाते से रकम निकालने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66-सी और 66-डी के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साइबर थाना पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments