HomeUncategorizedबिहार सरकार के मंत्रियों की हो गई बल्ले-बल्ले, इतनी बढ़ी सैलरी, नीतीश...

बिहार सरकार के मंत्रियों की हो गई बल्ले-बल्ले, इतनी बढ़ी सैलरी, नीतीश कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले

दैनिक भत्ता 3,000 से बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दिया है. राज्य मंत्री के लिए आतिथ्य भत्ता जो पहले  24,000 रुपये था, अब बढ़ाकर 29,500 रुपये हो गया है. उप मंत्री के लिए ये भत्ता 23,500 से बढ़ाकर 29,000 रुपये कर दिया गया है.

पटना:

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार सरकार ने राज्य मंत्रियों और उप मंत्रियों के वेतन-भत्तों में जबरदस्त बढ़ोतरी की है. कैबिनेट सचिवालय विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलावर को बैठक हुई. इस बैठक में बिहार राज्य मंत्रियों और उप मंत्रियों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है. साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 27 प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई गई है. कैबिनेट के आदेश के अनुसार राज्य मंत्रियों और उप मंत्रियों के मासिक वेतन 50,000 रुपये से बढ़ाकर 65,000 रुपये कर दिया गया है. जबकि क्षेत्रीय भत्ता 55,000 रुपये से बढ़ाकर 70,000 कर दिया है.

दैनिक भत्ता में भी बढ़ोतरी की गई है, जो कि 3,000 से बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दिया है.  राज्य मंत्री के लिए आतिथ्य भत्ता जो पहले  24,000 रुपये था, अब बढ़ाकर 29,500 रुपये हो गया है. उप मंत्री के लिए ये भत्ता 23,500 से बढ़ाकर 29,000 रुपये कर दिया गया है. सरकारी कार्यों के लिए यात्रा का भत्ता 15 रुपये प्रति किलोमीटर की जगह अब 25 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

गौरतलब है कि इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रियों को ये बड़ा तोहफा दिया है.

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments