पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज, इस मामले में CBI ने की बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…

Written by

in

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 6,000 करोड़ के महादेव सट्टा एप घोटाले की जांच में बड़ा मोड़ आया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ इस मामले में CBI ने FIR दर्ज कर दी है। यह FIR 18 दिसंबर 2024 को दिल्ली में CBI के इकोनॉमिक ऑफेंस सेक्शन-3 पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी।

इस घोटाले में महादेव बेटिंग एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 21 लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि पूर्ववर्ती सरकार के मुख्यमंत्री और कई पुलिस अधिकारियों ने प्रोटेक्शन मनी लेकर इस सट्टेबाजी को संरक्षण दिया। CBI ने FIR दर्ज होने के बाद देशभर में कई जगहों पर छापेमारी की। दिल्ली, छत्तीसगढ़, भोपाल, और कोलकाता समेत कई स्थानों पर भूपेश बघेल और 60 अन्य आरोपियों के ठिकानों पर छापे मारे गए।

FIR में इनके नाम हैं दर्ज

FIR में भूपेश बघेल का नाम छठवें नंबर पर है। इस घोटाले में प्रमुख आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

सौरभ चंद्राकर
रवि उप्पल
शुभम सोनी
चंद्रभूषण वर्मा
असीम दास
सतीश चंद्राकर
भूपेश बघेल
नितीश दीवान
अनिल अग्रवाल
विकास छापरिया
रोहित गुलाटी
विशाल आहूजा
धीरज आहूजा
अनिल कुमार दम्मानी
सुनील कुमार दम्मानी
भीम सिंह यादव
हरीशंकर तिबरवाल
सुरेंद्र बागड़ी
सूरज चोखानी
अज्ञात ब्यूरोक्रेट (2 अधिकारी)

क्या है महादेव सट्टा एप घोटाला?

महादेव बेटिंग एप एक अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है जो भारत में अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की सट्टेबाजी को संचालित करता था। इस घोटाले के जरिए छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में हजारों करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की गई। आरोप है कि नेताओं और पुलिस अधिकारियों को प्रोटेक्शन मनी देकर यह नेटवर्क चलाया जा रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts