HomeBIG NEWSरोटरी क्लब खरसिया सिटी का शपथ ग्रहण संपन्न..रुपेश सराफ ने ली अध्यक्ष...

रोटरी क्लब खरसिया सिटी का शपथ ग्रहण संपन्न..रुपेश सराफ ने ली अध्यक्ष पद की शपथ..


विकास बंसल को सेक्रेटरी एवं रितेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी..
खरसिया। नगर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब खरसिया सिटी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें रूपेश सराफ को अध्यक्ष, विकाश बंसल को सचिव तथा रितेश अग्रवाल अग्रवाल एजेंसी को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गयी। रायपुर से आए पूर्व डीजी श्री शशि वरवणकर जी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में खरसिया की सभी सामाजिक संस्थाएं, रायगढ़ से आए रोटरी क्लब के सभी सदस्य, सभी खरसिया रोटरी मेंबर एवं उनके परिजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। अध्यक्ष रूपेश सराफ ने बताया की आने वाले समय में रोटरी क्लब के द्वारा खरसिया के सामाजिक क्षेत्र में मेडिकल कैंप, शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों में कॉपी किताब वितरण, एवं नवरात्रि में होने वाले डांडिया उत्सव सहित अनेक सामाजिक कार्य करने का निर्णय लिया गया है। रोटरी क्लब के सभी सदस्य राकेश गर्ग, महेश गर्ग, अशोक अग्रवाल चूड़ी, मोंटी गर्ग, विकास अग्रवाल, अनिल टिल्लू, मुकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अमोल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अरुण अग्रवाल,राजा अग्रवाल, विनी सलूजा, आशीष अग्रवाल, आशु छपरिया, विमल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, विकास अग्रवाल, नीरज बंसल, दिनेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल दीपक अग्रवाल, राजा अग्रवाल, कमल जिंदल, आशीष अग्रवाल सुषमा, विकास अग्रवाल राज, विवेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल सहित नगर के अन्य गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments