जी.एल. साहू ने संभाली खरसिया चौंकी की कमान….

जी.एल. साहू ने संभाली खरसिया चौंकी की कमान….

खरसिया। खरसिया चौंकी में चौंकी प्रभारी के रूप में उप निरीक्षक जी. एल. साहू ने पदभार संभाल लिया है। उप निरीक्षक जी. एल. साहू इससे पूर्व धमतरी जिले में पदस्थ थेे। चौंकी प्रभारी के रूप में अनुभवी अधिकारी की पदस्थापना से अपराध दरों में निश्चित तौर पर कमी आयेगी। नये चौंकी प्रभारी से उम्मीद जगी है कि वे आम जनता से मधुर संबंध बना कर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में सफल होंगे। बहरहाल नगर में हो रही चोरियों को रोकना तथा खरसिया नगरवासियों को भय मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना नए चौंकी प्रभारी के लिए उतना आसान भी नहीं होगा।

गौरतलब है कि पुलिस कप्तान ने धमतरी से आये अनुभवी उप निरीक्षक जी. एल. साहू को खरसिया चौंकी की कमान सौंपी है। रायगढ़ जिले में यह उनकी पहली पदस्थापना है। आरक्षक के रूप में अपनी पारी की शुरूआत करने वाले उप निरीक्षक जी. एल. साहू 25 वर्षों से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे है। उन्होंने धमतरी जैसी जगह पर लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी है। इससे पूर्व वे खल्लारी थाना प्रभारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे जगदलपुर, कोण्ड़ागांव, धमतरी जैसी जगहों में कार्य कर चुके हैं। उप निरीक्षक जी. एल. साहू खरसिया चौंकी की कमान संभालते हुये नगर के पत्रकारों से रूबरू हुये तथा क्षेत्र तथा क्षेत्रवासियों के व्यवहार एवं पीड़ितों के कमजोर मनोबल के कारण बढ़ते अपराधों के संबंध में चर्चा की। पत्रकारों से चर्चा करते हुये नव पदस्थ चौंकी प्रभारी ने कहा की खरसिया मेरे लिये नयी जगह है, यहां आम जनता के सहयोग से उनके साथ मधुर संबंध बना कर कानून के प्रति व्याप्त भ्रम को दूर करना, पुराने लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के साथ साथ अधिकारीयों के मार्गदर्शन पर कार्य करते हुये अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाकर पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस के प्रति भरोसा पैदा करना मेरी प्राथमिकता है, साथ ही चौंकी क्षेत्र में चल रहे जुआ, सट्टा, शराबखोरी जैसी सामाजिक बुराईयों को भी बहुत शिद्दत के साथ समाप्त किया जायेगा। अनुभवी अधिकारी की पदस्थापना से जहां नगर के अपराधियों में हडकंप व्याप्त है वहीं क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि नगर के अपराध में निश्चित तौर पर कमी आयेगी, अपराधियों के हौंसले पस्त होंगे और क्षेत्र में अमन चैन कायम होगा।

Sunil Agrawal

Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *