Category: राजनीती

  • चुनाव प्रचार कर रहे कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी की अचानक तबियत बिगड़ी रायगढ़ के फोर्टीज हॉस्पिटल में चल रहा उपचार…

    चुनाव प्रचार कर रहे कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी की अचानक तबियत बिगड़ी रायगढ़ के फोर्टीज हॉस्पिटल में चल रहा उपचार…

    सरिया। नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी नेम चंद अग्रवाल की चुनाव प्रचार के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से परिजनों सहित इनके चाहने वालो में मायूसी छा गई है, अपनी लोकप्रियता के लिए जाने जाने वाले नेम चंद इस बार कुछ नए सबसे अलग एजेंडे के साथ चुनाव मैदान में उतरे है। नेमचंद अग्रवाल का सपना है कि वे अपने वार्ड सहित पूरे नगर पंचायत में हर वो सुविधा चाहते है जिसकी हम कल्पना भी नही कर सकते। अपने वार्डवासियो के लिए नेमचंद स्वच्छ, सुंदर, विकसित और व्यवस्थित हो शहर अपना का नारा है उनका और उनकी ये सोच सहित संकल्प अपने आप मे नई बात है।

    जानकारी के मुताबिक नेमीचंद अग्रवाल सम्भवतः आज स्वस्थ्य होकर वापिस मोर्चा संभाल सकते है उन्होंने मीडिया से होस्पिटलाइज होने के दौरान कहा है कि जल्द ही चुनाव मैदान में फिर से वापसी करेंगे और जनता से समर्थन मांगेगे।

  • लखमा को पूर्व मंत्री अग्रवाल का करारा जवाब, कहा- सरकार से पैसा कैसे लिया जाता है, ये हम दिखाएंगे

    लखमा को पूर्व मंत्री अग्रवाल का करारा जवाब, कहा- सरकार से पैसा कैसे लिया जाता है, ये हम दिखाएंगे

    रायपुर। उद्योग मंत्री कवासी लखमा के बयान पर भाजपा नेता और पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री अमर पलटवार किया है. उद्योग मंत्री को करारा जवाब देते हुए पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि निकाय के लिए सरकार से पैसा कैसे लिया जाता है, ये हम दिखाएंगे. कोई चाहकर भी विकास का पैसा रोक नहीं सकता है।

    अमर अग्रवाल ने लखमा को ही जवाब देते हुए कहा कि लखमा हो या मंत्रिमंडल का कोई अन्य सदस्य निकायों से अधिकार कोई नहीं छिन सकता. फिर पूरी की पूरी सरकार की क्यों न हो ? हमने 15 वर्षों तक सरकार चलाया है. हमें पता है विकास की राशि पर किसी का व्यक्तिगत अधिकार नहीं होता, वह जनता का पैसा वह कहाँ आएगा, जाएगा यह मंत्री तय नहीं करेंगे.  आपको बता दे कि कवासी लखमा में कहा था कि अगर जनता निकाय चुनाव में कांग्रेस को नहीं जिताया सारा फंड सुकमा ले जाएंगे।

  • मतपत्र और मतपेटी से वोट डालने की दी जाएगी जानकारी, राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी कलेक्टरों-जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश

    मतपत्र और मतपेटी से वोट डालने की दी जाएगी जानकारी, राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी कलेक्टरों-जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश

    रायपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी कलेक्टरों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को नगरीय निकाय निर्वाचन के मतदान के पहले लोगों को मतपत्र एवं मतपेटी से वोट डालने की प्रक्रिया की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं. आयोग ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर मतदाताओं के लिए मतपेटी एवं मतपत्र से मतदान प्रक्रिया का प्रदर्शन करने कहा है.

    प्रदेश में नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए आगामी 21 दिसम्बर को मतदान के मद्देनजर कलेक्टरों को 19 दिसम्बर को शाम पांच बजे तक आम लोगों के लिए इसका प्रदर्शन करने कहा गया है. इसके लिए मास्टर ट्रेनर्स, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट गाइड की भी मदद लेने के निर्देश दिए गए हैं. मतपेटी के प्रदर्शन की सूचना प्रदर्शन स्थल पर लगाने कहा गया है.

    वर्ष 2014 के नगरीय निकाय, 2018 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा निर्वाचन में ईवीएम के माध्यम से वोट डाले गए थे। इसलिए आयोग ने मतपत्र और मतपेटी से मतदान की प्रक्रिया से लोगों को अवगत कराने इसके प्रदर्शन के निर्देश दिए हैं। नगर निगमों में जोनवार तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय या तहसील कार्यालय में मतपेटी व डमी मतपत्र के माध्यम से वोट डालने और मतपत्र को मोड़ने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के लिए स्थल चिन्हांकित कर प्रशिक्षित व्यक्तियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसका नियमित पर्यवेक्षण भी किया जाएगा।

    आयोग ने डमी मतपत्र में उम्मीदवारों के नाम की जगह वर्णमाला के अक्षर का प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं। आयोग द्वारा उम्मीदवारों के लिए आरक्षित प्रतीक चिन्हों से भिन्न प्रतीक चिन्ह इसमें उपयोग करने कहा गया है। एरोक्रॉस मार्क से मतपत्र पर मत का अंकन और मतांकन के बाद इसे मोड़ने (सिंगल या डबल लाइन होने पर) के तरीके की जानकारी प्रदर्शन के दौरान दी जाएगी। मतदान प्रक्रिया के प्रशिक्षण के लिए आयोग ने अलग मतपेटियों के चिन्हांकन के निर्देश दिए हैं। इन मतपेटियों का उपयोग मूल निर्वाचन के लिए नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन स्थल पर रजिस्टर संधारित कर जिन मतदाताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उनकी जानकारी दर्ज की जाएगी। प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मतपेटियों को प्रशिक्षण के बाद सुरक्षित अभिरक्षा में तहसील, जोन कार्यालय या थाने में रखा जाएगा।

  • भारत बचाओ आंदोलन में शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा,बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंच चुके है कांग्रेस कार्यकर्ता…

    भारत बचाओ आंदोलन में शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा,बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंच चुके है कांग्रेस कार्यकर्ता…

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शुक्रवार को  को नई दिल्ली जाएंगे. मुख्यमंत्री 13 दिसंबर को दोपहर एक बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से रवाना होकर 2.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।

    मुख्यमंत्री यहां से छत्तीसगढ़ सदन आएंगे एवं यहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और रात्रि विश्राम करेंगे. आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और किसानों पर संकट को लेकर कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली में भारत बचाओ आंदोलन करने जा रही है. इस आंदोलन में भी सीएम भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।

    बता दें कि नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले इस आंदोलन में शामिल होने कल गुरुवार को छत्तीसगढ़ से हजारों  कार्यकर्ता स्पेशल ट्रेन से ई दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. इस ट्रेन को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. माना जा रहा है कि देशव्यापी कांग्रेस के इस आंदोलन में प्रदेश के किसानों से धान खरीदी का मुद्दा भी गूंजेगा।

  • रायगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत ठेठवार सहित 5 जिलाध्यक्ष हटाये गए, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

    रायगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत ठेठवार सहित 5 जिलाध्यक्ष हटाये गए, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

    रायगढ़। निकाय चुनाव के बीच में हो कांग्रेस ने पांच जिलाध्यक्षों को बदल दिया है, उनके जगह पर नए व्यक्ति को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिनमे रायगढ़ के शहर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत ठेठवार का भी नाम है। उनकी जगह अजय प्रताप सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले राजनांदगांव शहर, बिलासपुर शहर व ग्रामीण, कवर्धा शहर, रायगढ़ शहर अध्यक्ष का नाम शामिल है। इन पर आरोप है कि निकाय चुनाव के बीच में ये अध्यक्ष या तो पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गए या निष्क्रिय हो गए। हालांकि जयंत ठेठवार खुद चुनाव लड़ रहे हैं ।
  • रामचरण खिला सकते है वार्ड नं. 16 में कमल

    रामचरण खिला सकते है वार्ड नं. 16 में कमल

    खरसिया। जैसे जैसे नगरीय निकाय चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे पार्षद चुनाव लडने की चाह रखने वालों द्वारा अपने चिन्हित वार्डो में अपनी सक्रियता बढ़ाना प्रारंभ कर चुके है, इस बार के चुनाव में पार्षदो के द्वारा ही अध्यक्ष चुना जाना है जिससे इस बार का चुनाव रोचक हो गया है और अध्यक्ष पद के दावेदार भी पार्षद के लिये अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे है।गौरतलब है कि 21 दिसंबर 2019 को होने वाले नगर पालिका चुनाव के लिये 6 दिसंबर तक चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने वालों द्वारा नामांकन भरा जावेगा और इसी के साथ पार्षद पद के प्रत्याशियों द्वारा अब वार्डो में अपनी सक्रियता बढाते हुए लोगों से मेल जोल करना प्रारंभ कर दिये है। ऐसे में वार्ड नं. 16 से इस बार भाजपा नेता नगर मंडल महामंत्री एवं प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता के करीबी माने जाने वाले रामचरण अग्रवाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

    यहां यह बताना लाजिमी है कि रामचरण अग्रवाल पूर्व मे भी भारतीय जनता पार्टी से पार्षद रह चुके हैं, अपने कार्यकाल में उन्होंने वार्ड हित में अनेक कार्य करायें। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले रामचरण अग्रवाल की मजबूत जमीनी पकड एवं मतदाताओं के बीच इनका मेल जोल इनकी जीत सुनिश्चित करती है, यदि भाजपा रामचरण पर विश्वास करके इन्हें अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारती है तो निश्चित तौर पर वार्ड नं. 16 में कमल खिलेगा।

  •  PHE के इंजीनियर निलंबित,शैलेष पांडेय के ध्यानाकर्षण पर मंत्री रविन्द्र चौबे ने सदन में किया ऐलान…

     PHE के इंजीनियर निलंबित,शैलेष पांडेय के ध्यानाकर्षण पर मंत्री रविन्द्र चौबे ने सदन में किया ऐलान…

    रायपुर। विधानसभा में बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय के ध्यानाकर्षण पर सरकार ने इंजीनियर को निलंबित करने का ऐलान किया और साथ ही पूरे मामले की जांच ENC से कराने का ऐलान किया है।बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने बिलासपुर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था ना होने के विषय को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किया था। विधायक शैलेष पांडेय ने आसंदी से कहा“सौ करोड़ से उपर खर्च हो गए हैं.. लेकिन अब तक पीने का साफ़ पानी शहर को नहीं मिल रहा, बल्कि सिवरेज का पानी पेयजल को दूषित कर रहा है, जिससे नागरिक बीमार भी हो रहे हैं” इस मसले पर विभाग की ओर से आई जानकारी ने विधायक शैलेष पांडेय के विषय को ग़लत बता दिया। जिस पर शैलेष पांडेय ने गहरी आपत्ति की और माँग रख दी –“जवाब ग़लत है, सदन को ग़लत जानकारी देने वाले अधिकारी पर कड़ी कार्यवाही की जाए” इस के बाद संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने सदन में घोषणा की“सदस्य का उठाया विषय और लाई गई आपत्ति बेहद गंभीर है, मैं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के इंजीनियर संजीव ब्रम्हपुरिया को निलंबित करता हूँ.. पूरे मामले की जाँच ENC करेंगे और जो जो दोषी पाया जाएगा उस पर भी कार्यवाही होगी”
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की एक दिसंबर को शपथ लेंगे उद्धव ठाकरे, बाल ठाकरे के समाधि स्थल पर होगा आयोजन…

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की एक दिसंबर को शपथ लेंगे उद्धव ठाकरे, बाल ठाकरे के समाधि स्थल पर होगा आयोजन…

    मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे एक दिसंबर को शिवाजी पार्क में शपथ ग्रहण करेंगे. इस बात की घोषणा मुंबई के ट्राइडेंट होटल में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के साथ अन्य सहयोगी दलों को मिलकर बनाई गई महाराष्ट्र विकास अगाड़ी की बैठक में की गई।

    महाराष्ट्र में बीते एक महीने से मचे सियासी घमासान के बीच मंगलवार का दिन भी गहमागहमी से भरा रहा. सुबह सुप्रीम कोर्ट का बुधवार 5 बजे विधानसभा का सत्र आहुत कर विधायकों की शपथ दिलाने के साथ लाइव प्रसारण के बीच शक्ति परीक्षण कराने का आदेश दिया. इसके बाद दोपहर तक एनसीपी के नेता अजित पवार के उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इस निर्णय से बनी स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी दोपहर 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस में राज्यपाल को इस्तीफा देने की घोषणा कर दी.
    देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफा देने के बाद साफ हुई स्थिति के बीच शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं और विधायकों की बैठक मुंबई के ट्राइडेंट होटल में हुई, जहां उद्धव ठाकरे, एनसीपी नेता शरद पवार और कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण के साथ अन्य नेताओं की उपस्थिति में रविवार को शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे के बतौर मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण की घोषणा की गई।

    बता दें कि शिवाजी पार्क शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकेर का समाधि स्थल है. इसका शिवसेैनिकों के मन में विशेष स्थान है. उद्धव ठाकरे इस स्थल पर शपथ ग्रहण कर अपने पिता को मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने के वादे को पूरा करना चाहते हैं।

  • निकाय चुनाव के लिए ताऱीखों का ऐलान… 21 दिसंबर को वोटिंग और 24 को मतगणना… देखिये चुनाव का पूरा कार्यक्रम

    निकाय चुनाव के लिए ताऱीखों का ऐलान… 21 दिसंबर को वोटिंग और 24 को मतगणना… देखिये चुनाव का पूरा कार्यक्रम

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल से आचार संहिता लागू हो गयी है। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।  30 तारीख को चुनाव की अधिसूचना जारी की जायेगी। 30 तारीख से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। 6 दिसंबर तक नामांकन फार्म भरे जायेंगे। 7 दिसंबर से स्क्रूटनी शुरू होगी। 10 बजे से 3 बजे तक सक्रूटनी होगी। 9 दिसंबर तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। उसी दिन कंडीडेट की सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा। मतदान एक ही चरण में 21 दिसंबर को पूरे प्रदेश में होगा, वहीं 24 दिसंबर को मतगणना होगी। उसी दिन शाम में विजयी प्रत्याशी के नाम का ऐलान हो जायेगा। आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 10 नगर निगम, 39 नगर पालिका, 103 नगर पंचायत और 2840 वार्डों के लिए वोटिंग होगी।ठाकुर राम सिंह ने कहा है कि इस बार आयोग ने कई नये प्रयोग किये हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य में नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी आनलाइन नामांकन फार्म भर सकेंगे। आयुक्त ने कहा है कि चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है। प्रशासनिक स्तर पर आयोग ने कई दफा समीक्षा की है और पूरा यकीन है कि चुनाव निर्विरोध संपन्न होगा। चुनाव खर्च का हिसाब रखना बड़ी चुनौती थी, 3000 वार्ड के प्रत्याशियों के राशि का हिसाब रखना था, हर वार्ड में 5 प्रत्याशी खड़ा होता है तो ये संख्या 15 हजार होती है।
  • CM के निज सचिव अजीत मढ़रिया की छु्ट्टी…भेजा मूल विभाग में…जारी हुआ आदेश

    CM के निज सचिव अजीत मढ़रिया की छु्ट्टी…भेजा मूल विभाग में…जारी हुआ आदेश

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सचिव अजीत मढ़रिया (बजरंगी) को हटा दिया गया हैं। निजी स्थापना में पदस्थ मढ़रिया को उनकी सेवाएं मूल विभाग पीडब्ल्यूडी को लौटा दी गई हैं, जहां वह सहायक ग्रेड तीन के पद पर कार्यरत थे। सीएम के करीबी माने जाने वाले अजीत को हटाए जाने के बाद कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।