HomeBIG NEWSसायरस मिस्त्री के निधन के बाद सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम,...

सायरस मिस्त्री के निधन के बाद सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम, परिवहन मंत्री गडकरी ने लागू किया ये नियम

नई दिल्ली। हाल ही में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का सोमवार को एक भीषण कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था। इस हादसे में पीछे बैठे सायरस मिस्त्री के अलावा एक और व्यक्ति का निधन हो गया था। इस हादसे की जांच में पता चला था कि पीछे बैठे दोनों व्यक्तियों ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी। उनकी कार भी काफी तेज स्पीड में थी जिसकी वजह से दोनों आगे की तरफ फेंका दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

वहीँ इस हादसे में सामने की तरफ बैठे दोनों लोगों को गहरी चोटें आई थी लेकिन सीट बेल्ट पहनने की वजह से उनकी जान बच गई और उनका एयर बैग खुल गया। इस हादसे के बाद केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एलान किया कि अब कार के पीछे सवार लोगों को भी सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं किया तो उन्हें फाइन भरना होगा।

गडकरी ने बताया कि जिस तरह कार में आगे बैठे पैसेंजर के सीट बेल्ट नहीं लगाने पर अलार्म बजता है, ऐसा ही सिस्टम अब पिछली सीट पर बैठे पैसेंजर के लिए भी होगा। इसके लिए कार कंपनियों को निर्देश दिया जाएगा।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments