HomeBIG NEWSस्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश, छत्तीसगढ़ में हुई कोरोना से मौत का...

स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश, छत्तीसगढ़ में हुई कोरोना से मौत का होगा ऑडिट….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुई कोरोना से मौत के मामलों का अब ऑडिट होगा. ये बात स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर कही है।

इस ऑडिट में इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी की वजह से तो किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने तो यहां तक कह दिया कि सरकार ने संसद को जानबूझकर गुमराह किया है. टीएस सिंहदेव ने केंद्र सरकार के उस बयान को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि किसी राज्य ने ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की जानकारी नहीं दी है।

हैरान करने वाली बात ये है कि केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार से इस संबंध में कोई आंकड़े नहीं मांगे है. टीएस सिंहदेव का कहना है कि केंद्र सरकार ने कभी भी राज्यों से ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों के आंकड़े नहीं मांगे हैं. वे एक दिन में मरने वालों की संख्या, कोमॉरेडिटी के साथ मौत, बिना कोमॉरेडिटी के साथ और कोमॉरेडिटी का प्रकार जैसा डेटा मांगते हैं।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments