HomeNEWS3 लाख की ठगी का आरोप,डॉक्टर सहित दो के खिलाफ अपराध दर्ज....

3 लाख की ठगी का आरोप,डॉक्टर सहित दो के खिलाफ अपराध दर्ज….

रायपुर। इलाज करने के बहाने ठगी करने का हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। एक महिला ने डॉक्टर सहित दो लोगों पर ऑर्थराइटिस का इलाज करने के बहाने 3 लाख रुपये की ठगी किये जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने नागपुर में रहने वाले डॉक्टर और रायपुर के एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

सरस्वती नगर थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि रिटायर्ड शिक्षिका शीतला सिंह पिछले 12-13 साल से आर्थराइटिस की बीमारी से जूझ रही है। 9 दिसम्बर को यह कोतवाली थाना के पास दवाई लेने गयी थी। तभी वहां पर खड़े कोटा निवासी राहुल अग्रवाल नाम के व्यक्ति से पीड़िता का परिचय हुआ। शीतला सिंह ने उसे अपने घुटने की बीमारी के बारे में बताया। तब आरोपी राहुल ने उसे घुटने की बीमारी का इलाज करने वाले डॉक्टर रहमान निवासी नागपुर के बारे में बताते हुए पीड़िता से कहा कि मैंने अपनी मां का इलाज करवाया हु अब वो पूरी तरह से स्वस्थ है। आप कहेंगी तो मैं डॉक्टर को रायपुर बुलावा सकता हूं।

थाना प्रभारी ने बताया,  प्रार्थीया इसके बातों को विश्वास करके अपना मोबाइल नम्बर दे दी। फिर उसी दिन शाम को एक मोबाइल नंबर से इसके पास फोन आया उसने अपने आप को डॉक्टर रहमान बताया। उसने यह जानकारी दी कि अभी वह इलाज करने रायपुर आया है। पीड़िता उसके पास इलाज कराने के लिए तैयार हो गयी। फिर अगले दिन 11 दिसम्बर को वह डॉक्टर रहमान के पास गई वहां पर राहुल अग्रवाल भी मौजूद था। डॉक्टर रहमान ने पीड़िता के घुटने को देखने के बाद कहा कि मेरा फीस ज्यादा है..जिस पर प्रार्थीया तैयार हो गयी। पूरे इलाज के नाम पर आरोपी डॉक्टर ने 2 लाख 40 हजार रुपए ले लिए। इसके अलावा पीड़िता शीतला ने 75 हजार रुपये की दवाई भी खरीदा था। काफी दिन तक उसने दवाई का सेवन किया लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली। तब इसने डॉक्टर रहमान को फोन लगाया तो वह टालमटोल करता रहा और बाद में फिर उसने मोबाइल बंद कर दिया। दोनों आरोपी का लोकेशन खंगाला जा रहा है जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments