HomeNEWSगृहमंत्री ने दिया आदेश,एफआईआर दर्ज नहीं करने पर आत्महत्या के मामले में...

गृहमंत्री ने दिया आदेश,एफआईआर दर्ज नहीं करने पर आत्महत्या के मामले में एएसआई निलंबित….

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पामगढ़ थाना के एएसआई को निलंबित कर दिया है. दरअसल, जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में संजय खरे ने मारपीट से आहट होकर आत्महत्या कर ली थी. खुदकुशी के पहले संजय ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था. जिसमें राजकुमार खाण्डे औऱ उसके परिवार पर मारपीट करने का आरोप लगाया था. साथ ही इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के नाम पर एएसआई हरनारायण ताम्रकार पर 20 हजार रुपए घुस मांगने का आरोप लगाया था. इससे आहत होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी।

सुसाइड नोट में सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार के नाम का उल्लेख होने पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ताम्रकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं. गृहमंत्री ने कहा है कि प्रकरण की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा मधुलिका सिंह द्वारा की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments