HomeBIG NEWSन्याय दिलाने वाले देश के मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे हुए ठगी...

न्याय दिलाने वाले देश के मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे हुए ठगी का शिकार, जानिए पूरी कहानी….

देश के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की मां की पारिवारिक संपत्ति की देखभाल करने वाले एक व्यक्ति को ढाई करोड़ रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच के लिए नागपुर पुलिस ने एसआईटी (SIT) गठित की है।



जानकारी के अनुसार सीजेआई एसए बोबडे की मां मुक्ता बोबडे नागपुर में आकाशवाणी स्क्वॉयर के पास स्थित सीडन लॉन की मालकिन हैं। यह लॉन शादी-समारोह समेत अन्य कार्यक्रमों के लिए किराए पर दिया जाता है। बताया जा रहा है कि बोबडे परिवार ने तापस घोष को 2007 में सीडन लॉन का केयरटेकर बनाया था। उसे अच्छी-खासी सैलरी दी जाती थी और बुकिंग पर कमीशन भी मिलता था।



मुक्ता बोबडे की उम्र और गिरते स्वास्थ्य का फायदा उठाकर केयरटेकर घोष ने कथित तौर पर लॉन की फर्जी रसीदें बनाईं और ढाई करोड़ रुपए का घोटाला किया। लॉकडाउन के दौरान बुकिंग रद्द होने के बाद भी लोगों के पैसे न लौटाने के बाद पूरा मामला सामने आया। अगस्त में मुक्ता ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने इस मामले को प्राथमिकता पर लिया और एक एसआईटी (SIT) बना दी। जांच में पता लगा कि तापस ने लॉन बुक किया, लेकिन उसका पैसा बोबडे परिवार को नहीं दिया।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments