HomeNEWSजिला योजना समिति के चुनाव में हेमा मनोज अग्रवाल ने बाजी मारी....

जिला योजना समिति के चुनाव में हेमा मनोज अग्रवाल ने बाजी मारी….

खरसिया । जिला योजना समिति के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी है। नगर पालिका खरसिया की ओर से कांग्रेस पार्षद और वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश अग्रवाल (दवाई) की पुत्रवधु श्रीमती हेमा मनोज अग्रवाल ने अपने प्रतिद्वंदी जय गोपाल को 8 के मुकाबले 24 मत प्राप्त कर एकतरफा जीत हासिल की है।
जिला योजना समिति के सदस्यों का आज चुनाव हुआ। इसके तहत जिला पंचायत से 13 सदस्य चुने गए है। साथ ही खरसिया नगर पालिका से एक सदस्य का चुनाव होना था जिसमे कांग्रेस की ओर से पार्षद हेमा मनोज अग्रवाल को प्रत्याशी नियुक्त किया गया था और भाजपा से जय गोपाल के बीच मुकाबला हुआ जिसमें 24 मत प्राप्त कर श्रीमती हेमा मनोज अग्रवाल ने शानदार विजय हासिल की। श्रीमती हेमा मनोज अग्रवाल ने इसे पुरी पार्टी की जीत बताते हुए कहा कि समिति के जरिये विकास कार्य का प्रस्ताव शासन को भेजकर क्षेत्र का विकास किया जावेगा। उन्होने कहा कि खरसिया विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के कुशल प्रबंधन और उनका जादू इस चुनाव में चला और जिला योजना समिति के चुनावों में उमेश समर्थकों ने विजय हासिल की। बहरहाल श्रीमती हेमा मनोज अग्रवाल की जीत से नगर में खुशी का माहौल है और उन्हे जीत की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments