HomeNEWSदुष्कर्म के आरोपी TI का नाटकीय सरेंडर, न्यायालय ने भेजा जेल, एक...

दुष्कर्म के आरोपी TI का नाटकीय सरेंडर, न्यायालय ने भेजा जेल, एक साल से थे फरार….

दुष्कर्म के आरोपी तत्कालीन पत्थलगांव TI ओम प्रकाश ध्रुव ने अंततः रायगढ़ जिले न्यायालय में समर्पण कर दिया। ध्रुव पर रायगढ़ के ही एक महिला के यौन शोषण का आरोप था और स्थानीय कोतवाली में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।
पत्थलगांव TI रहते हुए एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में अंततः फरार TI ओमप्रकाश ध्रुव ने शुक्रवार की शाम रायगढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। बताया जाता है कि शुक्रवार को कोर्ट के करीब अंतिम समय में आत्मसमर्पण किया गया है।

ध्रुव के खिलाफ रायगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। मामले की जांच का जिम्मा रायगढ़ SP संतोष कुमार सिंह को दिया गया था । लगभग साल भर फरार रहने के बाद उन्होंने सरेंडर किया है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments