HomeBIG NEWSअमेरिका ने भी अब सरकारी डिवाइस में टिक टॉक ऐप्प पर लगाया ‘बैन’...

अमेरिका ने भी अब सरकारी डिवाइस में टिक टॉक ऐप्प पर लगाया ‘बैन’…

दिल्ली। ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया एप टिक टॉक के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। अब अमेरिका में किसी भी सरकारी डिवाइस पर ये एप नहीं काम करेगा।अमेरिकी सीनेट ने सरकारी कर्मचारियों को सरकार की तरफ से दिए गए उपकरणों पर टिकटॉक एप का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। गौरतलब है कि व्हाइट हाउस ने टिकटॉक एप को सुरक्षा कारणों से खतरा बताया है। सरकारी कर्मचारियों को दिए गए उपकरणों में टिकटॉक का इस्तेमाल प्रतिबंधित करने के लिए सीनेटर जोश हॉले ने विधेयक पेश किया था। इसी विधेयक पर सर्वसम्मित से मतदान किया गया।दरअसल, भारत के टिकटॉक पर बैन लगाने के बाद अमेरिका ने भी इस एप पर नजरें टेढ़ी कर ली हैं। इस एप को राष्ट्रीय सुरक्षा पर बड़ा खतरा अमेरिकी अधिकारी बता रहे हैं। सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई नेता अपनी नाराजगी पहले ही जाहिर कर चुके हैं। इस एप का संचालन करने वाली चीनी कंपनी बाइटडांस को पिछले दिनों राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका में अपना कारोबार बेचने के लिए कहा था। साथ ही इसके लिए 15 सितंबर तक का समय दिया है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments