छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिला कोरोना पॉजिटिव, राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 42 हो गयी

रायपुर। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार वृद्धि हो रही है। इसी बीच में मुंगेली में एक और मरीजों के पॉजिटिव पाए जाने की बात सामने आ रही है। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो पॉजिटिव पाए गया मरीज प्रवासी मजदूर है जो हाल ही में देश के अन्य राज्यों से प्रदेश लौटा हैं व क्वॉरेंटाइन पर था.इस प्रकार आज पॉजिटिव पाए गए मरीज को मिलाकर कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।
कौन से जिले में कितने एक्टिव मरीज, जाने
बालोद – 11,
जांजगीर -11,
बलौदाबाजार – 6,
कवर्धा – 2,
कोरिया – 1,
गरियाबंद (राजिम) – 1,
सरगुजा – 1,
सूरजपुर – 1,
रायगढ़ – 2,
राजनांदगांव – 4
कोरबा – 1,
मुंगेली – 1,