HomeBIG NEWSलॉक डाउन के चलते मायके में फंस गई पत्नी तो पति ने...

लॉक डाउन के चलते मायके में फंस गई पत्नी तो पति ने प्रेमिका से कर ली दूसरी शादी….

पालीगंज। बिहार के पालीगंज जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां लॉकडाउन में फंसी पत्नी ससुराल नहीं आ पाई तो पति ने प्रेमिका से शादी रचा ली। पहली पत्नी को जब यह बात पता चली तो उसने थाने में जाकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। भरतपुरा का रहने वाला धीरज कुमार की शादी कुछ साल पहले करपी थाना इलाके में हुई थी।

किसी काम से मायके गई थी पत्नी

लॉकडाउन से पहले महिला किसी काम के चलते मायके गई थी । इसी दौरान लॉकडाउन का ऐलान हो गया तो वह ससुराल वापस नहीं आ सकी। पूरा मामला बिहार के पालीगंज जिले के दुल्हिन बाजार थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, भरतपुरा निवासी धीरज कुमार की शादी कुछ साल पहले करपी थाना क्षेत्र के पुराण में हुई थी। धीरज की पत्नी किसी काम की वजह से कुछ दिन पहले अपने मायके गई थी।

पति के बुलाने पर भी नहीं आ सकी पत्नी

इसी दौरान लॉकडाउन घोषित कर दिया गया, जिसकी वजह से वो वापस भरतपुरा नहीं आ सकीं। इस बीच धीरज ने अपनी पत्नी को वापस आने के लिए कहा। हालांकि, लॉकडाउन के चलते पति के बुलावे पर भी धीरज की पत्नी मायके से वापस नहीं आ सकी।

पति ने कर ली दूसरी शादी

इसी बात से नाराज होकर धीरज ने दूसरी शादी करने का फैसला कर लिया। उसने खिरीमोर थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर में अपनी प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली। इस बात की जानकारी जैसे ही धीरज की पहली पत्नी को हुई तो उसने दुल्हिन बाजार थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments