जिले में विदेश से आये 209 में से 186 एवं अन्य राज्यों से आये 6057 में से 5702 यात्री होम आईसोलेशन में… आज भी रायगढ़ जिले में कोई भी मरीज नहीं है कोरोना पॉजिटिव

जिले में विदेश से आये 209 में से 186 एवं अन्य राज्यों से आये 6057 में से 5702 यात्री होम आईसोलेशन में… आज भी रायगढ़ जिले में कोई भी मरीज नहीं है कोरोना पॉजिटिव

रायगढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 01 जनवरी 2020 के बाद विदेशों से कुल 209 यात्री आये हैं जिसमें सेे 186 यात्रियों का होम आईसोलेशन एवं क्वारेंटाईन की अवधि 28 दिवस पूर्ण हो चुका है। शेष 23 यात्रियों को होम आईसोलेशन में रखा गया है। इनके घरों के आस-पास 50 घरों का कम्यूनिटी सर्वेलेंस किया गया है एवं सतत् निगरानी रखी जा रही है।

जिले में अन्य राज्य से अब तक कुल 6057 यात्री आये हैं जिसमें से 301 यात्रियों का होम आईसोलेशन की अवधि 28 दिवस पूर्ण हो चुका है। शेष 5702 यात्रियों को होम आईसोलेशन में रखा गया है एवं सतत् निगरानी की जा रही है। जिले में कुल 127 व्यक्तियों का सेम्पल संग्रहण कर जांच हेतु भेजा गया है। जिसमें से 115 व्यक्तियों का रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुआ है। शेष 12 का रिपोर्ट अप्राप्त है। वर्तमान में जिले में किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 बीमारी के लक्षण नहीं पाये गये है एवं आज दिनांक तक कोई भी कोविड-19 के पॉजिटीव मरीज नहीं है। निजामुद्दीन से आये जमाती लोगों के निवास के इलाकों में कन्टेन्मेंट प्लान के तहत चांदनी चौक एवं छातामुड़ा में 1 कि.मी.के दायरे के लगभग 3000-3000 घरों में सर्वे कार्य कराया जा रहा है, जिसके तहत आज दिनांक तक चांदनी चौक क्षेत्र में 1765, छातामुड़ा क्षेत्र में 1091 कुल 2856 घरों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें से 30 व्यक्तियों को सामान्य सर्दी-खांसी एवं 2 व्यक्तियों को सामान्य बुखार के लक्षण पाये गये। जिनकी सूची तैयार की जा रही है एवं आवश्यकता पडऩे पर सैम्पल लिया जाएगा।
जिले के सभी निवासियों से अपील है कि लॉकडाउन को सफल बनाएं एवं सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करें तभी इसके प्रसार को नियंत्रित किया जा सकेगा। जिले में यदि ऐसे किसी भी प्रवासी व्यक्ति की जानकारी उन्हें प्राप्त होती है, तो टोल फ्री नम्बर 104 पर एवं अंतर्विभागीय समन्वय हेतु दोनों नम्बर 9589356700 तथा 9981811582 पर एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल सूचना देवें। कोरोना संक्रमण के विरूद्ध लड़ाई में प्रशासन का सहयोग करें और अफवाहों से दूर रहें।

 

Sunil Agrawal

Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *