HomeNEWSदुर्ग में छिपा था तब्लीकी जमात का एक सदस्य, छिपाने वाले पर...

दुर्ग में छिपा था तब्लीकी जमात का एक सदस्य, छिपाने वाले पर FIR

दुर्ग। इस्पात नगरी मे पुलिस ने तबलीगी जमात के एक और जमाती को सेक्टर 03 क्वारेटाइन सेन्टर भेजा है जानकारी छुपाने के आरोप मे किराना व्यवसायी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है छावनी CSP विश्वाश चन्द्राकर ने बताया कि फौजी नगर वार्ड 27 हाऊसिंग बोर्ड मे स्थित अन्ना किराना स्टोर के संचालक मोहम्मद हुसैन 36 साल के घर मे छिपे कन्याकुमारी तमिलनाडु निवासी तबलीगी जमाती को बुधवार की रात्रि सेक्टर 03 क्वारेटाइन सेन्टर भेजा गया है CSP के अनुसार तीसरी दबिश मे किराना व्यवसायी के घर पर मिला कन्याकुमारी से आया जमाती किराना दुकान व्यवसायी जमाती का जीजा है । जामुल पुलिस ने किराना व्यवसायी के खिलाफ भादवि की धारा 188, व भारतीय महामारी अधिनियम 1897 की धारा 03 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। दुर्ग जिले मे तबलीगी जमात से संबंध रखने वाले यह 10 वा व्यक्ति है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments