HomeNEWSसरकार ने फिर से बढ़ाई तारीख,14 से पहले नहीं खुलने वाली शराब...

सरकार ने फिर से बढ़ाई तारीख,14 से पहले नहीं खुलने वाली शराब दुकानें… राज्य सरकार ने नई तारीख के साथ जारी किया आदेश

रायपुर। आबकारी विभाग ने चौथी बार शराब दुकान बंद को लेकर आदेश जारी किया है। अब शराब दुकानें 14 अप्रैल तक बंद रहेंगी। बार-रेस्टोरेंट भी 14 अप्रैल तक बंद रहेंगे। पहले 7 अप्रैल तक बंद का आदेश जारी किया गया था। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 14 अप्रैल कर दिया गया है। गौरतलब है देशभर में लॉकडाउन भी 14 अप्रैल तक लागू है।

पंजीयन कार्यालय भी 14 अप्रैल तक रहेंगे बंद

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य के पंजीयन कार्यालय अब 14 अप्रैल तक बंद रहेंगे। इसके पहले पंजीयन कार्यालय को 7 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश वाणिज्यि कर (पंजीयन) विभाग द्वारा जारी किए गए थे। कोरोना वायरस की फैलने की आशंका को ध्यान में रखते हुए अब आगामी 14 अप्रैल तक राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय को बंद रखने के आदेश जारी किए गए है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments