HomeBIG NEWSलाॅक ड़ाउन का पालन कराने प्रशासन उतरा सड़क पर, लापरवाही पर होगी...

लाॅक ड़ाउन का पालन कराने प्रशासन उतरा सड़क पर, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्यवाही – एसडीओपी

खरसिया। लाॅक ड़ाउन का सख्ती से पालन कराने प्रशासन ने कमर कस ली है, जिसके लिये रविवार की सुबह पुलिस, राजस्व और नगर पालिका के अधिकारियों ने अपनी अपनी टीम के साथ नगर भ्रमण करते हुये बेवजह घरों से बाहर घूम रहे लोगों पर कार्यवाही की।
गौरतलब है कि प्रशासन की समझाईश को न मानते हुये नगर के लोग घर से बाहर निकल रहे है, यह भी देखा जा रहा है कि कुछ़ लोग बिना आवश्यक कार्य के भी घर से बाहर निकल रहे है। विदित हो कि वर्तमान में धारा 144 लागू है, जिसके तहत सुबह 4 घण्टे के लिये अति आवश्यक कार्यों के लिये प्रशासन ने छूट दी है जिसका बेजा फायदा उठाते हुये कुछ़ लोग धारा 144 का उल्लंघन कर रहे है। एैसे लोगों से खरसिया पुलिस ने रविवार की सुबह उठक बैठक कराते हुये उनसे जुर्माना वसूला, सब्जी मार्केट में आलू प्याज के थोक दुकानदार के दुकान को नगर पालिका द्वारा सील किया गया, इस संबंध में एसड़ीओपी पीतांबर पटेल ने बताया कि कुछ़ लोगों की लापरवाही की वजह से सबकी जान को खतरे में नहीं ड़ाला जा सकता, मुनादी करायी जा रही है, अपील की जा रही है, लेकिन लोगों पर कोई असर नही हो रहा है, आज से किसी को कोई समझाईश नही दी जायेगी, लाॅक ड़ाउन और धारा 144ं का उल्लंघन करते पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही होगी। आज की कार्यवाही में एसड़ीओपी पीतांबर पटेल, थाना प्रभारी सुमत राम साहू, चौकी प्रभारी नंद किशोर गौतम के साथ थाना तथा चौकी टीम, राजस्व अमला तथा नगर पालिका सीएमओ टाॅमसन रात्रे तथा उनकी टीम मौजूद रही।
ड्रोन कैमरे से रखी जा रही नजर
खरसिया नगर में ड्रोन कैमरे की मदद से पूरी तरह नजर रखी जा रही है, दिन भर पुलिस के जवान लाॅेक ड़ाउन का पालन कराने के लिये ड़टे हुये है, किंतु कुछ़ लोग जो पेट्रोलिंग पार्टी के गुजरने के बाद सड़को पर निकल रहे है, एैसे इलाकों को चिन्हांकित कर उन पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है, कुल मिलाकर खरसिया पुलिस ने लाॅक ड़ाउन का पालन कराने के लिये कमर कस ली है और काननू तोड़ने वाले वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही करने के संकेत पुलिस विभाग ने दे दिये है, इसलिये सभी से अपील है कि जब तक बहुत ज्यादा जरूरी न हो अपने घरों में ही रहें, और स्वस्थ रहे।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments