घर से बेवज़ह निकलने वालों को चेतावनी,शाम 4 बजे के बाद 48 घंटे तक टोटल कर्फ्यू…..

घर से बेवज़ह निकलने वालों को चेतावनी,शाम 4 बजे के बाद 48 घंटे तक टोटल कर्फ्यू…..

रायपुर।

14 अप्रेल तक जारी लॉकडाउन के बीच अब अगले 48 घंटे तक टोटल कर्फ्यू रहेगा आज शाम 4 बजे के बाद से टोटल कर्फ्यू को लेकर चेतावनी जिला प्रशासन ने दे दी हैरायपुर जिला प्रशासन के सूत्रों की माने तो पूरी सख्ती की तैयारी कर ली गई है, आज कई जगहों पर पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च किया गया है, घर से बेवज़ह निकलने वाले लोग पकड़े गए, तो फिर से सीधे जेल जाएंगे

शनिवार शाम 4 बजे से लेकर सोमवार तक टोटल कर्फ्यू का ऐलान किया गया है, इस दौरान बहुत ही ज्यादा जरूरी सेवा को खुला रखा जाएगा. इसमें पूरी तरह से जाँच-पड़ताल के बाद लोगों को जरूरी सेवाओं के लिए निकलने दिया जाएगा. जरुरी सेवाओं को यथावत जारी रखा गया है

जिला प्रशासन की ओर से यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि लॉकडाउन का लोग कड़ाई से पालन नहीं कर रहे हैं, जरूरी सेवाओं के बहाने लोग घरो से मनमाने तरीके से निकल रहे हैं

शहर में अचानक ट्रैफिक बढ़ गया है, लिहाजा कोरोना वायरस से बचाव के लिए सख्ती बेहद जरूरी है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है. इस दौरान अगर किसी ने भी  लापरवाही बरती, मनमानी करते हुए दिखे तो फिर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Sunil Agrawal

Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *