HomeBIG NEWSनहीं बढ़ेगी लॉकडाउन की अवधि..आईआरसीटीसी ने शुरू की टिकट बुकिंग सेवा

नहीं बढ़ेगी लॉकडाउन की अवधि..आईआरसीटीसी ने शुरू की टिकट बुकिंग सेवा

कोरोना के बढ़ते हुए प्रभाव के कारण रेलवे ने अपनी ट्रेनें 14 अप्रैल तक रद्द कर दी थी, जिसके बाद अब रेलवे ने 15 अप्रैल से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी, अब ऑन लाइन टिकट बुकिंग करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है।

टिकट बुकिंग की प्रक्रिया जैसे ही शुरू हुई कई एक्सप्रेस में 15 अप्रैल से वेटिंग लिस्ट बढ़ने लगी. हालांकि अभी भी कई ट्रेनों की सीट खाली दिखाई पड़ रही है।

 

ट्रेनों के 15 अप्रैल से चलने के मतलब है लॉक डाउन आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. इससे पहले केंद्र सरकार के मुख्य सचिव राजीव गौबा ने भी कहा था कि फिलहाल सरकार की लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने की कोई योजना नहीं है. ये पूरी तरह से अफवाह है।

टिकट और ट्रेन चलने का कोई संबंध नहीं है

बिलासपुर रेलवे जोन के पीआरओ अंबिकेश साहू से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ट्रेन और टिकट बुकिंग में कोई संबंध नहीं है. ट्रेन चलेगी या नहीं इसका फैसला तो रेलवे बोर्ड ही करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो लॉकडाउन की अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी. उन्होंने बताया कि हमें जिस तरह से आदेश आएगा हम उसी तरह से काम करेंगे।

गौरतालब है कि पहले इस तरह की अफवाहें उड़ने लगी थी कि लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं इस वजह से लॉक दोन की अवधि बढ़ाई जा सकती है. और जिसके बाद लोग इस चीज को लेकर ज्यादा पैनिक होने लगे. जिसके बाद मुख्य सचिव को इस मुद्दे पर सफाई देनी पड़ी कि अभी इस तरह की हमारी कोई योजना नहीं है. उन्होंने इस तरह के अफवाह पर हैरानी भी जताई थी।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद देश भर में सभी श्रेणी की ट्रेन, मेट्रो, रेल, बसों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया था. तब भारतीय रेलवे ने सभी रेलगाड़ियां एक साथ बंदकर दी थी. पहले 22 मार्च तक ही सभी रेलगाड़ियां रद्द की थी. उसके बाद 14 अप्रैल तक रद्द करने की अवधि बढ़ा दी. इसके बाद सभी सवारी गाड़ियां बंद हो गई, केवल मालगाड़ियां ही पटरियों पर दौड़ रही है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments