Homeराष्ट्रीयसिर्फ रामायण ही नहीं, अब शक्तिमान, महाभारत और चाणक्य जैसे हिट सीरियल...

सिर्फ रामायण ही नहीं, अब शक्तिमान, महाभारत और चाणक्य जैसे हिट सीरियल दिखाएगा दूरदर्शन, जारी किया आदेश

दिल्ली। कोरोना के कहर के चलते देशभर में लॉकडाउन की घोषणा सरकार ने की है। इसके बाद दूरदर्शन पर कई पुराने सुपरहिट धारावाहिक प्रसारित करने शुरू किए हैं। पहले तो दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण शुरू हुआ, अब दूसरे सीरियल शुरू होने जा रहे हैं।
अब 90 के दशक का सुपरहिट सीरियल शक्तिमान दोबारा दूरदर्शन पर प्रसारित करने का फैसला लिया गया है। सीरियल अप्रैल 2020 से दोपहर 1 बजे से प्रसारित होगा। शक्तिमान 90 के दशक का सुपरहिट टीवी सीरियल रहा है। दर्शकों के दिमाग में अभी तक इसकी छाप है। इसके प्रसारण की मांग काफी संख्या में लोग कर रहे थे।
दरअसल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देश में फैलने से रोकने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। पीएम मोदी ने इस दौरान सबको अपने घरों में रहने और बाहर ना निकलने की अपील की है। ऐसे में लोग टीवी पर पुराने सीरियल देखकर बोर हो गये है। जिसके बाद उनकी मांग पर दोबारा रामायण और महाभारत का प्रसारण किया जा रहा है। इसके अलावा 90 के दशक के अन्य हिट शो सर्कस और शक्तिमान जैसे सीरीयल्स भी दोबारा शुरू हो रहे है। जिससे लोग काफी खुश हैं।
Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments