कोरोना वायरस: पूर्व में मिले सभी 6 पज़िटिव मरीज़ों के सम्पर्क में आए लोगों की जाँच पूरी, मेडिकल बुलेटिन जारी…

Written by

in

रायपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़वासियों के लिए एक राहत भरी ख़बर है. राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 6 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क जीतने भी लोग आए हैं सभी की जाँच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है. वहीं शनिवार को जो 7वाँ पॉजिटिव मरीज मिला उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जाँच रिपोर्ट अभी बाकी है।

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अब तक 376 लोगों की जाँच की गई है. इसमें 7 मरीज पॉजिटिव मिले हैं. जबिक 369 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

कोरोना पॉजिटिव में 4 रायपुर, 1 बिलापसुर, 1 भिलाई और 1 राजनांदगांव से हैं. इनमें से 5 एम्स रायपुर, जबिक 1 बिलासपुर में भर्ती हैं. अब तक सर्वाधिक जाँच रायपुर में 242 लोगों की हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts