HomeNEWSPDS चावल में हेराफेरी मामला : नान प्रभारी, शाखा प्रबंधक और चौकीदार समेत...

PDS चावल में हेराफेरी मामला : नान प्रभारी, शाखा प्रबंधक और चौकीदार समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर। पीडीएस के चावल में हेरफेर के मामले में जांच कमेट के अनुशंसा के बाद दोषियों पर गाज गिर गई है. बोड़ला पुलिस ने नान प्रभारी, शाखा प्रबंधक और चौकीदार समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है. मामला कवर्धा जिले के बोड़ला ब्लॉक का है.

दरअसल पीडीएस चावल के हेराफेरी मामले में गठित की गई 7 सदस्यीय जांच कमेटी ने जांच पूरी कर मंगलवार को अपना प्रतिवेदन शासन को सौंप दिया था. जिसमें इन पांचों को दोषी माना गया था. अपनी रिपोर्ट में कमेटी ने सभी दोषियों के खिलाफ एफआईआर कराए जाने की अनुशंसा की थी. जिसके बाद पुलिस ने नान के केन्द्र प्रभारी शशिकांत रात्रे, शाखा प्रबंधक बोड़ला हेमंत कुमार राज, चौकीदार विनायक चंद्राकर के साथ ही ट्रांसपोर्टर अरविंदर सिंह छाबड़ा, ट्रक ड्राइवर जागेश्वर पटेल के एफआईआर दर्ज किया है।

बता दें कि मामला 25 जनवरी 2020 का है, बोड़ला के आशाफ्यूल्स के पास प्रशासन की टीम ने छापा मारकर तीन ट्रक चावल जब्त किया था. जब्त किये गए ट्रकों में 60 क्विंटल चावल कम पाया गया था. जिसकी कीमत 2 लाख 40 हजार है. मामले में अब पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments