HomeNEWSAC कमरे के बजाय पार्क में पब्लिक के बीच पहुंचकर केजरीवाल ने...

AC कमरे के बजाय पार्क में पब्लिक के बीच पहुंचकर केजरीवाल ने जनता के सामने पेश किया 5 साल के काम का रिपोर्ट कार्ड

दिल्ली। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चल रही आम आदमी सरकार अपने हर कदम और काम से साबित करती रही है कि वो आम आदमी की सरकार है। केजरीवाल ने चुनाव के ठीक पहले फिर इसे साबित कर दिया। दिल्ली के दिल कनाट प्लेस के मशहूर सेंट्रल पार्क में केजरीवाल ने दोपहर को ठंड के बावजूद लोगों के बीच पहुंचकर लोगों से संवाद किया और लोगों के बीच अपने पांच साल के कामकाज का ब्यौरा पेश किया। इस बीच केजरीवाल ने लोगों के सवालों के बेधड़क होकर जवाब दिये। खराब मौसम के बावजूद अरविंद केजरीवाल को सुनने और उनके पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जानने के लिए लोग पहुंचे थे। केजरीवाल ने चुनावी चर्चा कर लोगों से सीधा संवाद किया और फिर से सत्ता में लाने की अपील लोगों से की।
Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments