दिल्ली। सोशल मैसेजिंग साइट वॉट्सऐप इस नये साल कई धांसू फीचर लाने की तैयारी में है। कंपनी अपने यूूूजर्स को नए साल पर नए नए फीचर्स का तोहफा देगी।वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए नए नए फीचर लाकर मैसेजिंग के तौर तरीकों को बदल देगा। कंपनी अब मैसेज को एक समयसीमा तक डिसअपीयर करने का आप्शन देगी। जिसके मुताबिक आप मैसेज को मिनट, घंटों, हफ्तों या फिर महीनों के लिए गायब कर सकते हैं।
कंपनी एक और नया फीचर लाने जा रही है। जिसमें एडमिन चुन सकेंगे कि किसी मैसेज को कितनी देर बाद ऑटोमैटिकली डिलीट करना है। इसके साथ ही मैसेजिंग को आसान बनाने के लिए कंपनी कई प्रयोग करने में जुटी है। जिनको नए साल में ग्राहकों को गिफ्ट के तौर पर कंपनी देगी।
नये साल में ढ़ेर सारे नये फीचर्स के साथ आएगा वॉट्सऐप
RELATED ARTICLES
