HomeNEWSगौतम बने खरसिया चौंकी प्रभारी

गौतम बने खरसिया चौंकी प्रभारी

खरसिया। खरसिया पुलिस चौकी में नंद किशोर गौतम ने चौकी प्रभारी के रूप में पदभार संभाल लिया है।  नंद किशोर इससे पूर्व बस्तर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। चौकी प्रभारी के रूप में युवा अधिकारी की पदस्थापना से अपराध दरों में निश्चित तौर पर कमी आयेगी। इससे पूर्व सहायक उप निरीक्षक लखन लाल यादव चौकी प्रभारी थे, नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बजने के बाद एक पूर्णकालिक अधिकारी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, आचार संहिता लगने के ठीक पहले पुलिस कप्तान ने बस्तर से रायगढ़ जिले में आये युवा अधिकारी को चौकी खरसिया की कमान देकर भेज दिया है।
गौरतलब है कि पुलिस कप्तान ने बस्तर से रायगढ़ जिले में आये एस आई नंद किशोर गौतम को खरसिया चौकी की कमान सौंपी है। रायगढ़ जिले से पूर्व वे बस्तर में पदस्थ थे। मीड़िया से चर्चा करते हुये नव पदस्थ चौकी प्रभारी ने कहा की खरसिया मेरे लिये नयी जगह है, यहां आम जनता के सहयोग से उनके साथ मधुर संबंध बना कर कानून के प्रति व्याप्त भ्रम को दूर करना, पुराने लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के साथ साथ वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर कार्य करते हुये अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाकर पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना मेरी प्राथमिकता है, साथ ही जुआ, सट्टा, शराबखोरी जैसी सामाजिक बुराईयों को भी बहुत शिद्दत के साथ समाप्त किया जायेगा।
Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments