Homeराष्ट्रीयटाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट से पीएम मोदी बाहर,...

टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट से पीएम मोदी बाहर, पाक पीएम इमरान आए अंदर

दिल्ली। अमरीका से निकलने वाली पत्रिका ‘टाइम’ ने 2019 के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी का नाम नहीं है, लेकिन भारत के चिर प्रतिद्वंदी और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का नाम शामिल है. पी एम नरेन्द्र मोदी लगातार दूसरे वर्ष इस सूची में स्थान नहीं बना पाए हैं. उन्हें 2017 में इस फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर रखा गया था. उस वर्ष अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पांचवे स्थान पर थे, यानी कि नरेंद्र मोदी से पीछे. इस सूची में शामिल राजनेताओं में पहले स्थान पर अमरीका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की नाम है. हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के विरुद्ध महाभियोग की प्रक्रिया शुरू की है. यह तीसरा अवसर है जब महाभियोग की कार्रवाई को टीवी पर लाइव दिखाया जा रहा है. विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों सूची के राजनेताओं वाले सेक्शन में अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का नाम दूसरे पायदान पर है. ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को लेकर विश्व को आगाह करने वाले पर्यावरण कार्यकर्ता 13 साल ग्रेटा थैनबर्ग तीसरे स्थान पर स्थित हैं. पाकिस्तान के पीएम इमरान खान इस सूची में 25वें स्थान पर हैं.
Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments